पुलिसराजधानी

‘लोकेशन’ भेजकर गांजा सप्लाई करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह धराया!(छत्तीसगढ़)

गिरफ्तार तीन आरोपी

डीडी नगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र के अमरावती तक सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन आरोपी— जिसमें एक महिला भी शामिल है— को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक KIA कार और भारी मात्रा में 56 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

व्हाट्सएप से होता था ‘सीक्रेट’ डिलीवरी

तस्करों का यह गिरोह व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजकर गांजा छोड़ने की जगह तय करता था। यह आधुनिक तरीका तस्करी के इस खेल को और भी शातिर बना रहा था। दिनांक 31.10.25 को पुलिस को सुंदर नगर मैदान के पास एक सफेद कार में अवैध गांजा रखे होने की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच, साइबर यूनिट और थाना स्टाफ की एक टीम ने दबिश दी।

तीन गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनसे पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि महिला आरोपी ने ही लोकेशन भेजकर गांजा छोड़ने को कहा था। इसके बाद कुल 56 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा के राजू बेरिया और गगन मांझी, और महाराष्ट्र के अमरावती की लक्ष्मी चौहान शामिल हैं। गिरोह की एक अन्य आरोपी अर्चना चौहान (अमरावती, महाराष्ट्र) अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जब्त मशरुका में शामिल हैं:

  • 01 नग KIA कार
  • 56 किलो गांजा
  • ​मोबाइल फोन

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच, साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button