न्यायधानी

छत्तीसगढ़ के गौरव को बढ़ाता ‘डेकोर नेस्ट’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की लोकल कलाकृतियों की सराहना

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का डेकोर नेक्स्ट में आगमन


बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और स्थानीय हुनर को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बिलासपुर स्थित Decor Nest(‘डेकोर नेस्ट’ )एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हाल ही में, माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने शौर्य प्लाजा, बिलासपुर में डेकोर नेस्ट का परिभ्रमण किया और लोकल आइटम को बढ़ावा देने के लिए उनकी सराहना की।
डेकोर नेस्ट, जिसके संचालक योगेश पटेल जी हैं, घर, ऑफिस और दफ्तर की साज-सज्जा के लिए सुंदर और अनूठे सामानों का एक अद्भुत संग्रह है। यहाँ विशेष रूप से बस्तर आर्ट की बहुत सारी चीजें उपलब्ध हैं, जो आदिवासी क्षेत्रों की धरोहर हैं। ये कलाकृतियाँ न केवल सजावट में अत्यंत सुंदर लगती हैं, बल्कि इनमें बस्तर के स्थानीय लोगों का अद्वितीय हुनर भी झलकता है।
अपने परिभ्रमण के दौरान, श्री चौधरी ने बस्तर, कोंडागांव के राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कलाकार जगत राम जी के हाथों से बने तुम्बा कलाकृतियों को विशेष रूप से पसंद किया। इन कलाकृतियों में छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन की झलक और उनकी पारंपरिक शिल्प कौशल की उत्कृष्टता साफ दिखाई देती है।


स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन: एक अनुपम सुझाव
लोकल कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को बढ़ावा देने हेतु डेकोर नेस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए, श्री ओपी चौधरी ने एक अनुपम सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय कार्यक्रमों में स्मृति चिन्ह (Memento) के रूप में छत्तीसगढ़ के सभी जनजातीय कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को ही दिया जाना चाहिए। यह पहल न केवल कलाकारों को सम्मान देगी, बल्कि राज्य की कला और संस्कृति को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करेगी।
योगेश पटेल जी और उनकी टीम, डेकोर नेस्ट के माध्यम से, छत्तीसगढ़ की कला और हुनर को एक मंच प्रदान कर रहे हैं, जिसके लिए वित्त मंत्री जी ने उन्हें शाबाशी दी।
आप भी अपने घर को छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सुगंध और कला से सजाना न भूलें! डेकोर नेस्ट में आपको घर और ऑफिस के लिए सुंदर और सजावटी चीजों का विशाल संग्रह मिलेगा।
डेकोर नेस्ट (Decor Nest)

  • ब्रांड नाम: Decor Nest
  • पता: शौर्य प्लाजा, नागपुर बिरयानी के बाजू में, व्यापार विहार रोड, महाराणा प्रताप चौक, बिलासपुर 495001
  • मोबाइल: 9920451013
    डेकोर नेस्ट: जहाँ हुनर को सम्मान और कला को नया मुकाम मिलता है!
Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button