दुर्ग

भिलाई में 25 अक्टूबर को पुलिस परिवारों का महासम्मेलन: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सतनाम भवन में जुटेगा प्रदेशभर का पुलिस परिवार

श्री उज्ज्वल दीवान

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मचारियों और उनके परिजनों की मांगों को लेकर संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ आगामी 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन में एक विशाल महासम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने 18 सितंबर 2026 को जिला कलेक्टर (दुर्ग) को औपचारिक पत्र सौंपकर कार्यक्रम की सूचना दे दी है।

हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी, पुलिस परिवारों में भारी उत्साह

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 5 अक्टूबर 2025 को प्रशासन द्वारा पूर्व से आरक्षित भवन में ताला लगाकर संघ के सम्मेलन को रोक दिया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दर्ज कराई थी।

अब हाईकोर्ट (रिट याचिका WPC 5964/2025) का आदेश आने के बाद इस महासम्मेलन का आयोजन पुनः किया जा रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद से ही पुलिस परिवार के सदस्यों में जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश के विभिन्न जिलों से ऐतिहासिक संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य सम्मेलन में शामिल होंगे।

शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से होगा आयोजन

संघ द्वारा कलेक्टर को दिए गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि महासम्मेलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण, अनुशासित और संवैधानिक दायरे में आयोजित होगा:

  • ध्वनि नियमों का पालन: सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए केवल कम आवाज वाले माइक व बॉक्स का उपयोग किया जाएगा।
  • पर्यावरण संरक्षण: कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं फैलने दिया जाएगा।
  • संलग्न दस्तावेज: संघ ने कलेक्टर को दी गई सूचना पत्र के साथ माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की छायाप्रति भी संलग्न की है।

कार्यक्रम की मुख्य जानकारी:

  • तारीख: 25 अक्टूबर 2026 (दिन: रविवार)
  • स्थान: सतनाम भवन, सेक्टर-6, भिलाई (छत्तीसगढ़)
  • आयोजक: संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ
  • नेतृत्व: उज्जवल दीवान (अध्यक्ष)
Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button