अजब-गजबअपराधओडिसाजागरूकतापुलिसराजधानी

राजधानी के ज्वेलरी दुकान में ‘कस्टमर’ बनकर आई महिला निकली शातिर चोर, ओडिशा से गिरफ्तार

राजधानी के व्यस्ततम सर्राफा बाजार में ग्राहक बनकर ठगी और चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है। कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडिशा की एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शहर की एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप से नजरें बचाकर सोने की चैन पार कर दी थी।
बातों में उलझाया और गायब कर दी सोने की चैन
यह घटना 15 जनवरी 2026 की है, जब सदर बाजार स्थित ‘भोरावत एंड संस’ ज्वेलरी दुकान में एक महिला ग्राहक बनकर दाखिल हुई। दुकान के संचालक प्रिंस जैन के अनुसार, महिला ने सोने की चैन दिखाने को कहा। जब सेल्समैन संगीता धाकड़ उसे गहने दिखा रही थी, तभी शातिर महिला ने उसे बातों के जाल में उलझा लिया। इसी बीच, मौका पाते ही उसने एक सोने की चैन उठाई और बड़ी सफाई से गायब होकर रफूचक्कर हो गई।
CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जब दुकान और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, तो महिला की संदिग्ध हरकतें कैद मिलीं। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से महिला का सुराग लगाया, जो पड़ोसी राज्य ओडिशा की निकली।
ओडिशा के काटाभांजी से हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने पीछा करते हुए ओडिशा के बलांगीर जिले के काटाभांजी में दबिश दी। वहां से आरोपी महिला निशा गुप्ता (42 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने रायपुर की ज्वेलरी दुकान में चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की चैन बरामद कर ली है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है।
इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त श्री दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की अपील: व्यापारी भाई सतर्क रहें। दुकान में आने वाले संदिग्ध ग्राहकों पर पैनी नजर रखें और सुरक्षा के लिए हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरों का उपयोग करें।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button