घटनाचक्रराष्ट्रीय खबर

27 सितंबर को रविवार के दिन भी खुलेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है देशव्यापी हड़ताल

देशभर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर 27 सितंबर, रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

दरअसल, बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकिंग सेवाओं पर लगातार कई दिनों तक असर पड़ने की आशंका थी। इसे देखते हुए सरकार ने रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM-linked branches और Currency Chests को संचालित रखने की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराना है।

ग्राहकों के लिए सलाह है कि नकद लेन-देन, चेक, बैंक शाखा से जुड़े जरूरी काम और अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्य 27 सितंबर को ही पूरा कर लें, ताकि हड़ताल के दौरान परेशानी न हो। वहीं UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

सरकार और बैंक प्रबंधन ने बैंक यूनियनों से हड़ताल टालने की अपील भी की है।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button