
रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री रामगोपाल गर्ग एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर परखने के लिए उन्होंने बुधवार को जिले के थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनीश सिंह भी मौजूद रहे।

फरियादियों से खुद की बात, बोले- ‘पीड़ितों के प्रति संवेदनशील बनें’ :- निरीक्षण के दौरान IG गर्ग सरकंडा और कोनी थाने पहुंचे। उन्होंने केवल फाइलों का निरीक्षण नहीं किया, बल्कि थाने में मौजूद फरियादियों से खुद बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि:
- थाने आने वाले हर पीड़ित, विशेषकर महिलाओं और बच्चों से विनम्र और सभ्य व्यवहार किया जाए।
- फरियादियों की शिकायतों का तुरंत और वैधानिक निराकरण हो।
- थानों में साफ-सफाई और पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डिजिटल होगी पुलिसिंग: ‘अनुभव’ और ‘सशक्त’ पर जोर
IG ने जिले की पुलिसिंग को आधुनिक बनाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। उन्होंने दो प्रमुख निर्देश दिए: - QR कोड से फीडबैक: ‘अनुभव’ अभियान के तहत थानों में QR कोड लगाए जाएंगे, जिससे फरियादी पुलिस के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर अपना फीडबैक दे सकेंगे।
- सशक्त ऐप: चोरी और लावारिस वाहनों की जानकारी ‘सशक्त’ ऐप में तत्काल अपडेट करने को कहा गया है, ताकि जनता को सुविधा हो।
लापरवाही पर चेतावनी: एक हफ्ते का अल्टीमेटम
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड्स और कामकाज में मिली खामियों को लेकर IG ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी कमियां दुरुस्त कर रिपोर्ट पेश करने का अल्टीमेटम दिया है।
‘हाईटेक पुलिसिंग’ है प्राथमिकता
IG रामगोपाल गर्ग ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य रेंज की पुलिसिंग को हाईटेक बनाना है। उन्होंने कहा, “पुलिस बल को आधुनिक तकनीक और मोबाइल ऐप्स के उपयोग में सक्षम बनाना मेरी प्राथमिकता है।



