दंतेवाड़ाबचेलीयातयात

यातायात सुरक्षा को लेकर बचेली थाना की सघन कार्यवाही: चेकिंग के साथ ही जागरूकता अभियान भी जारी।

बचेली। थाना बचेली द्वारा आज सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुआई थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव एवं एसआई रूपेश नारंग द्वारा की गई।बढ़ती दुर्घटना के चलते अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग वाहन चालकों, बिना नंबर प्लेट, बिना कागज, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चालकों पर विशेष कार्यवाही की। कई वाहनों के चालान बनाए गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।

इसके साथ ही महिलाओं को भी यातायात नियमों का पालन करने संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरे और वाहन दस्तावेज़ अद्यतन रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

डीएम सोनी ब्यूरो हेड दंतेवाड़ा की रिपोर्ट
Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button