
गोबरा नवापारा। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की योजना बना रहे एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोलियारी स्थित नूतन बिक्स फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति थैले में भारी मात्रा में देशी शराब रखकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है।सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और बताए गए हुलिए वाला युवक—नीली शर्ट और जैकेट पहने—को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम राजू साहू उर्फ पुनाराद, पिता प्यारे लाल साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी सेमरा, चौकी चम्पारण, थाना गोबरा नवापारा बताया।जांच के दौरान युवक के थैले से 30 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर और कीमत लगभग 3000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 444/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर निगरानी और भी कड़ी की जाएगी।




