अपराधन्यायधानीपुलिस

मस्तूरी शूटआउट षडयंत्र में दो और गिरफ्तार, अकबर खान से जुड़े तार!

बिलासपुर पुलिस ने ‘मस्तूरी शूटआउट’ मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, षड्यंत्र में शामिल दो और आरोपियों, देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और अकबर खान को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 9 हो गई है।श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने 28 अक्टूबर, 2025 को हुए इस सनसनीखेज गोलीकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इस आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश किया

🔥 आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बनी वारदात का कारण:-पुलिस की गहन विवेचना में यह बात सामने आई है कि घटना को आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के कारण अंजाम दिया गया था। मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवार का, प्रार्थी नितेश सिंह और उनके परिजनों से जमीन के क्रय-विक्रय, अतिक्रमण और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों ने पहले भी एक-दूसरे के विरुद्ध मस्तूरी और सिविल लाइन थानों में शिकायतें दर्ज कराई थीं।।                                       षड्यंत्र के तहत, मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह और उनके साथियों को जान से मारने की नीयत से घात लगाया। आरोपी जानते थे कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथियों के साथ बैठते हैं। इसी रेकी के बाद घटना दिनाँक 28/10/2025 को अंजाम दिया गया। दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने मेन रोड मस्तूरी पर नितेश सिंह के साथियों- राजू सिंह और चन्द्रभान सिंह पर फायर आर्म्स से लगातार फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।।

  • अकबर खान से जुड़ाव: पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में षड्यंत्र में शामिल अन्य आरोपियों का खुलासा किया। इसी खुलासे की तस्दीक शहर के महत्वपूर्ण स्थानों और होटलों/ढाबों की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालकर की गई। विवेचना के दौरान, शिव विहार, मोपका चैंक सरकण्डा निवासी अकबर खान (उम्र 53 वर्ष) की इस आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया और न्यायिक रिमांड पर भेजा है। अकबर खान की गिरफ्तारी ने इस गोलीकांड की साजिश के तार गहराई से जोड़ दिए हैं।
  • देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन: मोहतरा, मस्तूरी निवासी देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन (उम्र 24 वर्ष) को भी इस षड्यंत्र में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया है।
    💣 भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
    पुलिस ने इस प्रकरण में अब तक कुल 03 देशी पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 06 मैगजीन, और 05 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इसके अलावा, मौके से फायर आर्म्स से चला हुआ कुल 13 खाली खोखा (कारतूस) भी बरामद किया गया है।
    हाल ही में, पूर्व गिरफ्तार आरोपी अरमान उर्फ बलमजीत अनंत और चाहत उर्फ विक्रमजीत की निशानदेही पर 01 नग देशी पिस्टल, 01 नग देशी कट्टा और 01 नग जिंदा कारतूस अतिरिक्त रूप से जब्त किया गया है।
    ⚖️ संगठित अपराध (Organised Crime) की धारा जोड़ी गई
    मामले की गंभीरता को देखते हुए, बिलासपुर पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 111 बी.एन.एस. (संगठित अपराध) जोड़कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में शामिल अधिकांश आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों में पहले से ही गंभीर प्रकृति के अपराध दर्ज हैं। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिन्हांकित कर लिया गया है, जिनके संबंध में पतातलाश विवेचना की जा रही है और सभी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
    थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
    अपराध क्र. 736/25
    धारा: 109, 3(5), 61(2) बी.एन.एस. 25, 27 आम्र्स एक्ट, तथा 111 बी.एन.एस. (संगठित अपराध)
Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button