न्यायधानीराजधानीसाइबर क्राइम
बिलासपुर में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर,साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश:गिरफ्तार, 262 फर्जी सोशल मीडिया ID का खुलासा

रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर द्वारा ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। यह गिरोह मैट्रिमोनी फ्रॉड के नाम पर देश के हजारों लोगों को ठग रहा था।
मुख्य बिंदु:
- 262 फर्जी सोशल मीडिया ID (इंस्टाग्राम/फेसबुक/यूट्यूब) का खुलासा, 50 लाख से अधिक फॉलोवर: ये फर्जी ID महिलाओं की तस्वीरों के साथ फर्जी मोबाइल नंबर वायरल कर धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल की जा रही थीं।
- 11 आरोपी गिरफ्तार: म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण की विवेचना के क्रम में जमशेदपुर (झारखंड) और बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- बरामदगी: गिरफ्तार आरोपियों के पास से 36 मोबाइल और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
- ठगी का तरीका: आरोपी फर्जी सोशल मीडिया ID का प्रयोग कर विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को वधू का बायोडाटा, नंबर, पता आदि प्रदान करने के नाम पर उनसे पैसे लेकर धोखाधड़ी करते थे।
- संचालन केंद्र: यह गिरोह पिछले 2 सालों से जमशेदपुर (झारखंड) और सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहा था।
- जारी कार्रवाई: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार साइबर अपराध में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्ट किए गए म्यूल बैंक अकाउंट की जांच हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशानुसार, थाना डी डी नगर में HDFC बैंक में खुले 79 म्यूल बैंक अकाउंट पर अपराध क्रमांक 424/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।
विवेचना के दौरान पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जमशेदपुर और बिलासपुर में रेड कर कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी (11) – प्रमुख नाम: - शुभम दास (26 वर्ष) – चाकुलिया, जमशेदपुर, झारखंड
- लक्ष्मण गोप (29 वर्ष) – चाकुलिया, जमशेदपुर, झारखंड
- असित पातर (24 वर्ष) – चाकुलिया, जमशेदपुर, झारखंड
- सूरज कुमार पटेल (21 वर्ष) – सरकंडा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
- सुखसागर कैवर्त (22 वर्ष) – सरकंडा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
- मानसु डाहिरे (21 वर्ष) – सरकंडा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
- अनिकेत कुलदीप (20 वर्ष) – हाल पता- सरकंडा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
- करण पुष्पकार (22 वर्ष) – सरकंडा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
- रमाकांत गंधर्व (22 वर्ष) – पण्डरिया, कबीरधाम
- सिराज खान (20 वर्ष) – सरकंडा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
- त्रियम्बक कुमार भास्कर उर्फ बाबू (27 वर्ष) – हाल पता- सरकंडा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा। प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है।



