घटनाचक्रजागरूकताटेक्नोलॉजीराजधानी

IIM रायपुर में छत्तीसगढ़ की स्टार्टअप Hackshade Technologies ने पेश किया स्मार्ट बिज़नेस मैनेजमेंट मॉडल

नवाचार और उद्यमशीलता के केंद्र, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रायपुर, में आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्टार्टअप संस्थापकों और IIM के मेधावी राज्य की राजधानी रायपुर में स्थित स्टार्टअप Hackshade Technologies Private Limited ने IIM रायपुर में बिज़नसगढ़ द्वारा आयोजित Founders Mixer कार्यक्रम में व्यवसायों के लिए विकसित अपने नए डिजिटल मॉडल SmartOps Framework का प्रदर्शन किया। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल संगठनों को संचालन प्रक्रिया को स्वचालित (ऑटोमेट) करने और समय व लागत दोनों में कमी लाने में मदद करता है।

Mohit Soni (Director) Hackshade Technologies Private Limited at IIM Raipur

IIM रायपुर के इस आयोजन में राज्यभर के युवा उद्यमी और स्टार्टअप संस्थापक शामिल हुए।
Hackshade Technologies के डायरेक्टर मोहित सोनी ने सत्र के दौरान बताया कि किस तरह यह मॉडल छोटे और मध्यम व्यवसायों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में मदद कर रहा है।

IIM रायपुर मंच पर स्थानीय नवाचार –
इस कार्यक्रम में Hackshade की प्रस्तुति ने विशेष ध्यान आकर्षित किया क्योंकि यह राज्य में विकसित एक ऐसा तकनीकी मॉडल है जो “Made in Chhattisgarh, Designed for India” के सिद्धांत पर आधारित है।

“कई व्यवसाय अब भी रोज़मर्रा के कार्यों में अनावश्यक समय और संसाधन खर्च करते हैं।
हमारी कोशिश है कि तकनीक को आसान बनाकर उसे वास्तविक संचालन में शामिल किया जाए”

Founder’s Mixer by Businessgarh

कंपनी के अनुसार, SmartOps Framework तीन चरणों में काम करता है —
पहले चरण में व्यवसाय की मौजूदा प्रक्रिया को समझा जाता है,
दूसरे चरण में आवश्यक डिजिटल टूल्स का एकीकरण किया जाता है,
और तीसरे चरण में नतीजों का विश्लेषण कर दक्षता बढ़ाई जाती है।

यह मॉडल शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, मीडिया, गैर-सरकारी संस्थाओं और सरकारी विभागों जैसे क्षेत्रों में लागू किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी यहीं से, प्रभाव पूरे देश तक
Hackshade के सीईओ मोहित सोनी ने कहा कि –

“आज भारत के प्रमुख आईटी हब्स जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे देशभर के प्रोजेक्ट्स संभाल रहे हैं,
जबकि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से कई कुशल युवा उन्हीं शहरों में काम करने जा रहे हैं। अगर हम यहीं तकनीकी कंपनियाँ विकसित करें, तो बाहरी प्रोजेक्ट्स का राजस्व हमारे राज्य में ही आ सकता है।
इससे स्थानीय स्तर पर रोज़गार, नवाचार और आर्थिक आत्मनिर्भरता तीनों को बल मिलेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि Hackshade आने वाले वर्षों में राज्य में एक Innovation & Employment Center स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है, जहाँ स्थानीय युवाओं को रियल-टाइम प्रोजेक्ट अनुभव और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button