छत्तीसगढ़ से बिहार चुनाव में 13 अफसरों की बड़ी जिम्मेदारी, 3 अक्टूबर को दिल्ली की अहम बैठक!

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 11 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। ये अफसर बिहार में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। यही नहीं, इस चयन के पीछे छत्तीसगढ़ प्रशासन की दक्षता और प्रतिबद्धता झलकती है।
कौन-कौन अधिकारी जाएंगे बिहार चुनाव?
इन अधिकारीयों की सूची भी दिलचस्प है:आईएएस अफसरों में अब्दुल कैसर हक़, शम्मी आबिदी, भीम सिंह, शिखा राजपूत तिवारी, धर्मेश साहू, पीएस एल्मा, सारांश मित्तल, पुष्पेंद्र मीणा, तारण प्रकाश सिन्हा, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी शामिल हैं।आईपीएस अधिकारी: डी. रविशंकर और गिरजा शंकर जायसवाल।चुनाव आयोग की सख्त हिदायतेंसभी पर्यवेक्षकों को 3 अक्टूबर को दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट सेंटर में ब्रीफिंग के लिए बुलाया गया है। आयोग ने साफ कर दिया है कि कोई भी अधिकारी अनधिकृत अनुपस्थिति दिखाता है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। केवल 24 घंटे के अंदर अपनी स्वीकृति व रिपोर्ट भेजना अनिवार्य है।छत्तीसगढ़ की छवि राष्ट्रीय मंच परयह नियुक्ति दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ के अधिकारी न सिर्फ राज्य, बल्कि देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भरोसेमंद और कुशल भूमिका निभा रहे हैं।



