न्यायधानी

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी: NTPC में जॉब लगवाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाला आरोपी सुमित केंवट गिरफ्तार

आरोपी सुमित केवट के साथ(पुलिस)मुरली भार्गव

अगर कोई आपसे यह कहे कि ‘नेताजी से पहचान है, NTPC में सीधी नौकरी लगवा दूंगा’ तो सावधान हो जाइए! बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका चौकी पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो बेरोजगार युवाओं को झांसा देकर लाखों रुपये समेट रहा था।

क्या है पूरा मामला?:-   लगरा निवासी प्रार्थी रथ लाल लहरी (12वीं व ITI पास) ने 14 सितंबर 2026 को चौकी मोपका में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, जुलाई 2025 में उसके ही गांव के आरोपी सुमित केंवट (उम्र 28 वर्ष) ने बड़ी-बड़ी बातें करते हुए कहा कि उसकी नेताओं से बहुत अच्छी जान-पहचान है और वह उसे NTPC में नौकरी दिला देगा।

नौकरी की आस में रथ लाल ने उस पर भरोसा कर लिया और आरोपी को तत्काल PhonePe के माध्यम से ₹34,000 हस्तांतरित कर दिए, साथ ही अपने शैक्षणिक व ITI के मूल प्रमाण पत्र भी सौंप दिए।

कई अन्य युवा भी बने शिकार जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित केंवट ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि आसपास के कई अन्य युवाओं को भी अपना शिकार बनाया था:

  • विमल केंवट (निवासी फरहदा) – ₹65,000 की ठगी
  • ईश्वर केंवट (निवासी कंचनपुर) – ₹50,000 की ठगी
  • संजय केंवट (निवासी कंचनपुर) – ₹40,000 की ठगी
  • सूर्य प्रकाश केंवट (निवासी लगरा) – ₹24,000 की ठगी

आरोपी ने सभी को झांसा देकर कुल ₹2,13,000 ऐंठ लिए और न तो किसी की नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए।

पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक रिमांड शिकायत मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सरकंडा पुलिस और मोपका चौकी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुमित केंवट को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

  • अपराध क्रमांक: 1322/26
  • धारा: 318(4) BNS (भारतीय न्याय संहिता)
  • कार्यवाही: आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जनहित में अपील: सतर्क रहें, ठगी से बचें! पुलिस प्रशासन और दैनिकबोध  सभी पाठकों व युवाओं से अपील करता है कि सरकारी या निजी प्रतिष्ठानों (जैसे NTPC) में भर्ती केवल आधिकारिक और पारदर्शी प्रक्रियाओं के तहत होती है।

  • किसी भी व्यक्ति के ‘नेताओं से पहचान’ या ‘पैसे देकर नौकरी दिलाने’ के दावों पर कतई भरोसा न करें।
  • अपने मूल दस्तावेज किसी अज्ञात या अनाधिकृत व्यक्ति को न सौंपें।
  • पैसे मांगने वाले ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को दें।
Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button