Blog
स्ट्रीट लाईट सुधारने खंभे पर चढ़े पार्षद मनीष नायक

नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड 08 हॉस्टल पारा बस्ती एवं चन्द्रपुर मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी है। लगातार शिकायत के बाउजूद जब खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी नहीं सुधार रहे तब नगर के सक्रिय पार्षद स्वयं खम्भों पर चढ़ कर लाइटों को सुधारने मजबूर हो गये। पार्षद मनीष नायक अनेकों बार ऐसे कार्यों से जनता और सोशल मीडिया में छाये रहते हैं। हाल ही के भीषण गर्मी में देर रात 2 बजे तक टेंकर लेकर वार्ड वासियों को पानी बांटते नजर आये थे।खराब पड़े स्ट्रीट लाईटों को जब नगर पंचायत नहीं सुधरवा सका तब पार्षद स्वयं मनीष नायक खंभे पर चढ़कर सुधारने लगे। बड़ा सवाल है यदि इस दौरान कोई हादसा या अनहोनी हो जाये तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?



