एडिटर्स कॉलमकृषिकोंडागांवजागरूकताटेक्नोलॉजी

कोण्डागांव जिले में किसानों को मिल रही डिजिटल किसान किताब की सुविधा

जामगांव में 59 किसानों को वितरित की गई डिजिटल किसान किताब
राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत कोण्डागांव जिले में किसानों को डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिनों जिला प्रशासन द्वारा ग्राम जामगांव में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 59 किसानों को डिजिटल किसान किताब वितरित की गई।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। डिजिटल किसान किताब पारंपरिक मैन्युअल किसान किताब का स्थान लेगी, जिससे किसानों और भूमिधारकों को आधुनिक, सरल एवं त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी। इस व्यवस्था के माध्यम से किसान अपनी भूमि संबंधी जानकारी कभी भी और कहीं से भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा भुइया पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां से किसान आसानी से जानकारी देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
डिजिटल प्रणाली में आवश्यक विवरण स्वतः अपडेट होते रहेंगे, जिससे जानकारी संशोधन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही, पटवारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणित प्रति उपलब्ध होने से दस्तावेजों की वैधता एवं पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। ऋण पुस्तिका से संबंधित जानकारी ऑनलाइन एवं वास्तविक समय में उपलब्ध होने से किसानों को बैंक ऋण, फसल ऋण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button