करणी सेना के राष्ट्रीय चीफ डॉ. राज शेखावत पर रायपुर में FIR! SSP और TI को दी थी ‘सीधी धमकी’

राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत इस बार एक गंभीर कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। रायपुर पुलिस ने उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी संगीन धाराओं में FIR दर्ज की है।यह मामला तब सामने आया जब डॉ. शेखावत ने एक सोशल मीडिया लाइव के दौरान सीधे तौर पर SSP रायपुर और तात्कालिक थाना प्रभारी को नाम लेकर धमकाया था।। क्या है पूरा मामला?:- एफआईआर के केंद्र में हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी का मुद्दा है। सूत्रों के मुताबिक, तोमर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उसके साथ किए गए व्यवहार को लेकर डॉ. शेखावत भड़क गए। उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया का सहारा लिया और लाइव आकर पुलिस अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया।शेखावत ने लाइव वीडियो में अत्यंत आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और खुले तौर पर SSP रायपुर और पुरानी बस्ती के तात्कालिक थाना प्रभारी योगेश कश्यप का नाम लेते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन:-एक शासकीय कर्मचारी को धमकी देना और कानून व्यवस्था को चुनौती देना पुलिस को नागवार गुजरा। तात्कालिक थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने खुद सामने आकर करणी सेना चीफ के खिलाफ मौदहा पारा थाना में शिकायत दर्ज कराई।
दर्ज की गई मुख्य धाराएँ:
- गाली गलौज
- जान से मारने की धमकी
- शासकीय कर्मचारी को धमकी
यह घटना स्पष्ट करती है कि छत्तीसगढ़ पुलिस, किसी भी पद या प्रभाव वाले व्यक्ति द्वारा कानून को हाथ में लेने या पुलिस प्रशासन को धमकाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी।
📢 शेखावत की राजनीति पर बड़ा सवाल
करणी सेना प्रमुख का यह कदम उनकी राजनीतिक छवि पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। एक तरफ जहां वह समाज की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ खुलेआम पुलिस अधिकारियों को धमकाना यह दर्शाता है कि वह कानूनी मर्यादाओं का कितना सम्मान करते हैं।
अब देखना यह होगा कि इस हाई-प्रोफाइल FIR के बाद डॉ. शेखावत पर छत्तीसगढ़ पुलिस क्या कार्यवाही करती है और क्या वह अपनी धमकी भरी टिप्पणी पर सफाई पेश करते हैं।
अगली अपडेट के लिए बने रहें…



