दिव्य एवं गरिमामय आयोजनों से महका प्रदेश: खारून मैया की महाआरती और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ का भव्य आयोजन
महादेव घाट पर खारून मैया की भव्य महाआरती:- महादेव घाट के पवित्र तट पर प्रज्ञा साध्वी एवं माननीय मुख्यमंत्री मैडम कौशल्या देवी के कुशल नेतृत्व में शास्त्रीय विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खारून मैया की भव्य महाआरती संपन्न की जा रही है। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस आरती में क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ :- आज, 17 सितंबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर, उनके सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण में समर्पित 25 वर्षों की ऐतिहासिक सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास (सिविल लाइंस) के परिपेछ्य में चारों ओर दीप प्रज्वलन की व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। इस पुनीत कार्य में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्राएं उत्साहपूर्वक सहभागी बन रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी करेंगी अवलोकन संध्या लगभग 19:30 बजे ( 7:30 बजे) दीप प्रज्वलन के पश्चात, माननीय मुख्यमंत्री महोदय स्वयं उपस्थित होकर इन जगमगाते ‘आशीर्वाद के दीयों’ का अवलोकन करेंगे और इस शुभ अवसर की गरिमा बढ़ाएंगे।







