राजधानी

बस चलाने की आड़ में नशे का कारोबार: ओडिशा से रायपुर प्रतिबंधित गोलियाँ सप्लाई करने वाला ड्राइवर गंगाधर गिरफ्तार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बस चलाने की आड़ में ओडिशा से रायपुर तक प्रतिबंधित नशीली गोलियों (नाइट्रोसन-10) की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरी कार्यवाही पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्रीमती दीपमाला कश्यप की संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा अंजाम दी गई।

कैसे हुआ अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश?

मामले की शुरुआत 20 जुलाई 2026 को हुई, जब पुलिस टीम ने खम्हारडीह क्षेत्र के चंडी नगर (गदयाही मंदिर के पास) में दबिश देकर दो स्थानीय तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा था।
पहले गिरफ्तार हुए आरोपी:

  • सुनील बघेल (26 वर्ष, पिता – दीनबंधु बघेल, निवासी – चंडी नगर, रायपुर)
  • सचिन महानंद (21 वर्ष, पिता – गजेंद्र महानंद, निवासी – चंडी नगर, रायपुर)
    इन दोनों आरोपियों के पास से 459 नग नाइटोसन-10 टेबलेट और 200 रुपये नगद जप्त किए गए थे। जप्त की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹1,83,800/- आंकी गई। आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 247/2026 (धारा 21(बी), 22 एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

‘बैकवर्ड लिंक’ की जांच और मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी

जब पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने खुलासा किया कि वे यह गोलियाँ ओडिशा से रायपुर आने वाली बस के चालक से कमीशन पर लेते थे।
इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने ‘बैकवर्ड लिंक’ (नशे के स्रोत) को ट्रैक किया और संबलपुर (ओडिशा) से मुख्य सप्लायर बस ड्राइवर को धर दबोचा:

  • मुख्य आरोपी सप्लायर: संजय नाग (46 वर्ष, पिता – गंगाधर नाग, निवासी – क्षेतराजपुर तालभाठापारा, जिला संबलपुर, ओडिशा)
    संजय नाग ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह बस चलाने की आड़ में अंतर्राज्यीय स्तर पर प्रतिबंधित नशीली गोलियाँ रायपुर सप्लाई करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक कुल 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लायर्स और रिसीवर्स की पहचान कर ‘End-to-End’ कार्यवाही कर रही है।

रायपुर पुलिस की अपील

सुरक्षित परिवहन में सहयोग करें: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सभी बस संचालकों और ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, पार्सल या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति और बस संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button