शिक्षा को प्रत्येक बच्चे का मूल अधिकार मानते हुए पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ने एक सराहनीय कार्य किया उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की छात्रा सिलोचना सूर्यवंशी (कक्षा 9) को विद्यालय शुल्क (स्कूल फीस) एवं आर्थिक सहायता प्रदान की। फाउंडेशन की इस पहल से छात्रा की शिक्षा अब बिना किसी आर्थिक बाधा के निरंतर जारी रह सकेगी।
सिलोचना सूर्यवंशी की माता नंदिनी सूर्यवंशी आर्थिक कठिनाइयों के बीच अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। परिवार में उनकी छोटी बेटी कल्पना सूर्यवंशी (कक्षा 6) भी अध्ययनरत है। सीमित आय के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जानकारी मिलने पर फाउंडेशन ने तत्काल सहयोग करते हुए छात्रा की फीस एवं आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
अध्यक्ष पायल लाठ को मां का मन थोड़ा विचलित लगा इसलिए उन्होंने उनके घर जाने की बात कही वहां का माहौल देख कर उन्होंने राशन मुहैया करवाए और आश्वासन दिया वो उनके संकट के घड़ी में साथ ज़रूर देंगी बस बच्चों की पढ़ाई न रुके।

इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने कहा, शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और कोई भी मजबूरी उसे इस अधिकार से वंचित नहीं कर सकती। हमारा संकल्प है कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे के सपनों की राह में बाधा न बने। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर जीवन के लिए निरंतर कार्य करता आया है और करता रहेगा।
फाउंडेशन ने समाज के सक्षम नागरिकों से भी अपील की कि वे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर एक शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।



