
कोरबा / रायपुर: छत्तीसगढ़ के सराफा व्यवसाय के लिए एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी युग की शुरुआत हो चुकी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सराफा व्यापारियों को एक ऐसा नायाब तोहफा दिया है, जिसकी गूंज पूरे देश के व्यापारिक जगत में सुनाई दे रही है। रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर की 10 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक ‘जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क’ की स्थापना को हरी झंडी मिल गई है।
इस ऐतिहासिक फैसले के बाद छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कमल सोनी जी ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान व्यापारियों में नया जोश फूंका। इस दौरान जे.के. ज्वेलर्स में उनका भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया गया।
💎 ‘यह सिर्फ एक पार्क नहीं, छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का गौरव है’ – कमल सोनी

इस सौगात पर अपनी खुशी और भविष्य का रोडमैप साझा करते हुए छत्तीसगढ़ सराफा अध्यक्ष श्री कमल सोनी जी ने कहा:
“माननीय मुख्यमंत्री और हमारी सरकार का यह फैसला छत्तीसगढ़ के सराफा इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। 10 एकड़ में बनने वाला यह अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क हमारे स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच देगा। अब छत्तीसगढ़ का सोना और कला पूरी दुनिया में अपनी चमक बिखेरेगी। यह पार्क हजारों युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नए द्वार खोलेगा।”
🤝 उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जी का जताया आभार
कमल सोनी जी के मार्गदर्शन में कोरबा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राम कुमार सोनी जी और उनकी ऊर्जावान टीम ने प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी से विशेष मुलाकात की। टीम ने इस दूरदर्शी फैसले के लिए सरकार का सहृदय आभार व्यक्त किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस गौरवशाली अवसर पर सराफा जगत के प्रमुख स्तंभ श्री विजय सोनी, श्री जितेन्द्र सोनी, रोहित साहू, जय सोनी, मोतीलाल जैन एवं जय किशन सोनी सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की इस सफलता पर अपनी एकजुटता दिखाई।📢 बिलासपुर में सजेगा ‘महाशर्राफा सम्मेलन’: 28 जून को इतिहास रचने की तैयारी
इस स्वर्णिम सफर को और आगे बढ़ाने के लिए एक और बड़े धमाके की तैयारी हो चुकी है। आगामी 28 जून को न्यायधानी बिलासपुर में ‘महाशर्राफा सम्मेलन’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
अध्यक्ष कमल सोनी जी ने प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले सराफा व्यवसायियों को जागरूक करते हुए आह्वान किया है कि यह सम्मेलन सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की एकजुटता और हुंकार का प्रतीक होगा। इसमें जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की रूपरेखा और सराफा व्यापार की सुरक्षा व विकास की नई नीतियों पर गंभीर मंथन किया जाएगा।




