
अगर आप ग्लैमर्स होटल इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और देश-दुनिया के प्रतिष्ठित पांच सितारा होटलों में काम करने का सपना देखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM), नया रायपुर ने सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर युवा न केवल हुनरमंद बन रहे हैं, बल्कि उन्हें 100% प्लेसमेंट की गारंटी भी मिल रही है।। NCHMJEE 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से संस्थान की 80 डिग्री सीटों पर प्रवेश मिलेगा।। क्यों खास है SIHM रायपुर?:- छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन संचालित यह संस्थान आज प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। इसके मुख्य आकर्षण निम्नलिखित हैं:

- 100% प्लेसमेंट रिकॉर्ड: संस्थान के छात्र ओबेरॉय, ताज, हयात, मैरियट और रिलायंस जैसे बड़े ब्रांड्स में चयनित हो रहे हैं।
- आर्थिक सहायता: सभी पाठ्यक्रमों के लिए ‘पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति’ उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र भी विश्व स्तरीय शिक्षा पा सकते हैं।
- आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: यहाँ हाई-टेक फूड प्रोडक्शन लैब, बेकरी, एफ-एंड-बी सर्विस लैब और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
- प्रतियोगिताओं में दबदबा: आईएचएम रायपुर ने ‘नेशनल बडिंग शेफ’ और ‘एडिबल क्रॉकरी चैलेंज’ जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के शीर्ष संस्थानों को पछाड़कर पुरस्कार जीते हैं।
प्रवेश परीक्षा का स्वरूप और योग्यता
प्रवेश परीक्षा (NCHMJEE) 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है: - कुल अंक: 120 (वस्तुनिष्ठ आधारित)
- विषय: इंग्लिश (45 अंक), सर्विस सेक्टर एप्टीट्यूड (30 अंक), न्यूमेरिकल एबिलिटी (15 अंक), रीजनिंग (15 अंक) और सामान्य ज्ञान (15 अंक)।
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी संकाय से 12वीं पास (या अध्ययनरत)। अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: प्रवेश के लिए आयु की कोई बाध्यता नहीं है।
कोर्स और करियर की संभावनाएं
संस्थान में 3 वर्षीय B.Sc (हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन) और विभिन्न डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। - डिप्लोमा: फूड प्रोडक्शन, बेकरी और हाउसकीपिंग में मात्र डेढ़ वर्ष की ट्रेनिंग के बाद छात्र सीधे फाइव स्टार होटलों में नौकरी पा सकते हैं।
- डिग्री: तीन साल का कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को शुरुआती तौर पर 15 से 25 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड मिलता है।
महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में - ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026
- प्रवेश परीक्षा की तिथि: 25 अप्रैल 2026
- परिणाम की घोषणा: मई 2026
- काउंसलिंग प्रारंभ: जून 2026
संपर्क सूत्र:
प्रवेश से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र कार्यालयीन समय पर इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
0771-2972411, 0771-2990302, +91-94395-95155, +91-78697-83865




