अपराधपुलिसराजधानीसाइबर क्राइम

रायपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’: 174 करोड़ के ट्रांजेक्शन वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 25 आरोपी गिरफ्तार( देखिए वीडियो)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए गए ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत पुलिस ने एक साथ रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और मध्य प्रदेश में दबिश देकर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ‘म्यूल बैंक अकाउंट’ (किराए के खाते) और फर्जी सिम कार्ड के जरिए देशभर में ठगी का जाल फैलाए हुए था।
174.5 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन और देशभर में 1236 केस
पुलिस की तकनीकी जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों के खातों से अब तक 174.5 करोड़ रुपये का लेनदेन किया जा चुका है। गिरोह के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कुल 1236 रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के बैंक खातों में मौजूद 2 करोड़ रुपये की राशि को होल्ड (Freeze) करा दिया है। उल्लेखनीय है कि रायपुर रेंज पुलिस ने पिछले 11 महीनों में कुल 7 करोड़ रुपये होल्ड कराए हैं, जिनमें से 4 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए जा चुके हैं।
कैसे काम करता था यह सिंडिकेट?
जांच में पता चला कि ये आरोपी आम लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों को 10 से 20 प्रतिशत कमीशन या फिक्स रेंट पर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया जाता था। इन खातों का उपयोग शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट, गूगल रिव्यू टास्क और ऑनलाइन गेमिंग जैसे अपराधों में ठगी की रकम मंगाने के लिए किया जाता था।
इन 25 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:
पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में छिपे इन आरोपियों को दबोचा है:

  • शुभम साहू (श्रीनगर, रायपुर)
  • पुलकित कुकरेजा (हीरापुर, रायपुर)
  • रोहित पीरमानी (फाफाडीह, रायपुर)
  • प्रवीण सोनी (तिल्दा, रायपुर)
  • अब्दुल हिदायत खान (संजय नगर, रायपुर)
  • शुभम नागवानी (पुरानी बस्ती, रायपुर)
  • दइतारी दीप (गुड़ियारी, रायपुर)
  • पोषण ओझा (आमानाका, रायपुर)
  • संभव यादव (पुरानी बस्ती, रायपुर)
  • मनीष कुमार सेन (पुरानी बस्ती, रायपुर)
  • योगेश यादव (गुढ़ियारी, रायपुर)
  • मनीष मेश्राम (अमलेश्वर, दुर्ग)
  • अजय कुमार (रायपुरा, रायपुर)
  • प्रकाश सिंह (डी.डी. नगर, रायपुर)
  • धर्मेंद्र कुमार देशमुख (भिलाई, दुर्ग)
  • मनोज वर्मा (धरसींवा, रायपुर)
  • कृष्णा निषाद (आरंग, रायपुर)
  • प्रतीक कुमार श्रीवास (खमतराई, रायपुर)
  • रुपेश सिन्हा (रामसागरपारा, रायपुर)
  • पवन सदानी (गुढ़ियारी, रायपुर)
  • गोपी वर्मा (धरसींवा, रायपुर)
  • नारायण कोसरिया उर्फ गोलू (कोटा, रायपुर)
  • मनीष बुलानी (पंडरी, रायपुर)
  • क्रिस्टोफर लौरेंस (तेलीबांधा, रायपुर)
  • रवि वाधवानी (भाटापारा)
    पुलिस की अपील: जागरूक बनें, सुरक्षित रहें
    आईजी अमरेश मिश्रा ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम कार्ड इस्तेमाल के लिए न दें। कम समय में ज्यादा मुनाफे के झांसे में आकर निवेश न करें। यदि आपके साथ कोई साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
    पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही ने न केवल अपराधियों की कमर तोड़ दी है, बल्कि जनता को यह संदेश भी दिया है कि डिजिटल दुनिया में आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको सलाखों के पीछे पहुँचा सकती है।
Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button