ЁЯТ░ рд░рд╛рдпрдкреБрд░: рд░рд╛рдЬреНрдп рд╕реНрдерд╛рдкрдирд╛ рджрд┐рд╡рд╕ рдкрд░ рд╢реНрд░рдорд┐рдХреЛрдВ рдХреЛ рдмрдбрд╝рд╛ рддреЛрд╣рдлрд╛, 79 рд╣рдЬрд╛рд░ рд╕реЗ рдЕрдзрд┐рдХ рдХреЗ рдЦрд╛рддреЛрдВ рдореЗрдВ тВ╣25.61 рдХрд░реЛрдбрд╝ рд╣реЛрдЧрд╛ рдЕрдВрддрд░рд┐рдд

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत 79,175 से अधिक श्रमिकों को 25 करोड़ 61 लाख 4 हजार 745 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से अंतरित की जा रही है। श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में, मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह द्वारा यह राशि 1 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्रमिकों के खातों में अंतरित की जाएगी।। प्रमुख योजनाओं में मिली सहायता राशि का विवरण-श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त श्री हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 16 योजनाओं के अंतर्गत यह राशि प्रदान की जाएगी। मंडल के सचिव श्री गिरीश रामटेके ने योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा दिया।
- शिक्षा और पालन-पोषण:
- 29,348 श्रमिकों को निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना के अंतर्गत 5 करोड़ 49 लाख 5 हज़ार रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जा रहे हैं।
- मिनीमाता महातारी जतन योजना के तहत 1,804 श्रमिकों को 3 करोड़ 88 लाख 98 हज़ार रुपये मिलेंगे।
- मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 725 श्रमिकों के बच्चों को 57 लाख 96 हज़ार 972 रुपये अंतरित किए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 34,212 श्रमिकों के बच्चों को सबसे बड़ी राशि, 6 करोड़ 77 लाख 25 हज़ार 500 रुपये प्रदान की जा रही है।
- सुरक्षा और सशक्तिकरण:
- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 2,539 श्रमिकों को 5 करोड़ 7 लाख 80 हज़ार रुपये दिए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 4,213 श्रमिकों को 63 लाख 19 हज़ार 500 रुपये मिलेंगे।
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 248 हितग्राहियों को 2 करोड़ 48 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।
- दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को 15 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।
- अन्य कल्याणकारी योजनाएं:
- मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना में 4,471 श्रमिकों को 1 करोड़ 54 लाख 42 हज़ार 367 रुपये दिए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 278 हितग्राहियों को 5 लाख 56 हज़ार रुपये अंतरित किए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 1,406 श्रमिकों को 52 लाख 08 हज़ार 206 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत भी राशि अंतरित की जा रही है।
सरकार की प्रतिबद्धता
श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में, श्रमिकों को सरल एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राज्य स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा किया गया यह वितरण, प्रदेश के श्रमिक वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।




