वायरल हुई बोरे गांव के खेत में उगी ‘चाइनीज’ स्टाइल की विशाल लौकी, 5 फीट की लंबाई और 5 किलो वजन ने मचाया तहलका

बरमकेला (छत्तीसगढ़): अब तक आपने सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर केवल चीन या विदेश के किसानों को ही असामान्य रूप से बड़ी सब्जियां उगाते देखा होगा। लेकिन अब, ऐसी ही एक अविश्वसनीय उपलब्धि छत्तीसगढ़ के बरमकेला क्षेत्र में देखने को मिली है!बरमकेला तहसील के निवासी और नामचीन सरकारी शिक्षक, श्री रामभरोस नायक जी ने अपने खेत में ऐसी विशालकाय लौकी उगाई है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। यह लौकी न सिर्फ देखने में अद्भुत है, बल्कि इसका आकार और वजन किसी हॉलीवुड फिल्म के प्रोप जैसा लगता है। इसकी लंबाई लगभग 5 फीट है और यह लगभग 5 किलोग्राम वजनी है।पूर्ण रूप से विकसित होने पर यह 7से 8 किलो तक वजनी हो जाती हैं।—ठीक वैसी ही विशाल लौकियां, जो आमतौर पर वायरल वीडियो में ही दिखाई देती हैं!श्री नायक की यह लौकी सिद्ध करती है कि प्रगतिशील कृषि पद्धतियों को अपनाकर भारतीय किसान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के चमत्कार कर सकते हैं।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित (1995) श्री नायक एक अनुभवी सरकारी शिक्षक हैं, जो झाबड़ गांव में अध्यापन कार्य करते हैं। सरकारी ड्यूटी के बाद वे खेती के लिए समय निकालते हैं और ऑर्गेनिक खेती और वैज्ञानिक विधियों के उपयोग के समर्थक हैं। उनका यह प्रयोग बिना किसी सफलता या असफलता के डर के, खेती में नया करने के उनके जज्बे को दिखाता है।

अगले साल खेती को देंगे पूरा समय
अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने के बाद श्री नायक ने अपना पूरा समय अपनी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी नायक जी के साथ मिल कर खेती-किसानी को समर्पित करने का निर्णय लिया है। गौरतलब हो कि कृषि कार्य मे उनकी पत्नी का सहयोग भी पूर्ण रूप से प्राप्त रहता है।उनका यह प्रयास किसानों के लिए प्रेरणा है कि कैसे सही तकनीक, ऑर्गेनिक तरीकों और माटी से गहरे लगाव से वे खेती में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
श्री नायक की 5 फीट की यह विशाल लौकी केवल एक सब्जी नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की कृषि क्षमता का प्रतीक है।



