छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का होगा भव्य आगमन: राज्योत्सव में देंगे ऐतिहासिक लोकार्पण और सौगातें

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी का यह दौरा बेहद खास होने वाला है। उनके स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी तैयारियों को समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में आयोजित इस राज्योत्सव में पीएम मोदी कई बड़े प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन और छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय प्रमुख हैं। इन लोकार्पणों के साथ ही वे राज्योत्सव का भी शुभारंभ करेंगे।




