अजब-गजबराजधानी

रायपुर: I.B का फर्जी अधिकारी बन रौब झाड़ने वाला शख्स गिरफ्तार

फर्जी I.B. अधिकारी बन लोगों को ठगने वाला अंतरराज्यीय जालसाज पकड़ा गया।


वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा, चालान से बचने के लिए दिखाया था फर्जी I.D. Card।
रायपुर पुलिस ने एक बड़े जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (I.B.) का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था। आरोपी विशाल कुमार की गिरफ्तारी तब हुई जब आमानाका पुलिस चंदनडीह चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी।


शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान, पुलिस ने एक एक्टिवा सवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पकड़ा। जब पुलिस ने चालान बनाने की कार्रवाई शुरू की, तो एक्टिवा सवार विशाल कुमार ने अपनी जेब से एक I.B. का पहचान पत्र निकाला और खुद को केंद्रीय खुफिया अधिकारी बताने लगा। उसका मकसद चालान कटवाने से बचना था।


पुलिस को विशाल के व्यवहार और उसके पहचान पत्र पर शक हुआ। जब पुलिस ने पहचान पत्र की गहनता से जांच की, तो पता चला कि वह पूरी तरह से फर्जी था। इसके बाद, पुलिस ने बिना देरी किए विशाल को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी विशाल कुमार इसी तरह से फर्जी I.B. अधिकारी बनकर लोगों को धमकाता और ठगी करता था। पुलिस ने विशाल के खिलाफ आमानाका थाने में धारा 319(2), 336(3), 340(2), BNS, 184 MV ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।


गिरफ्तार आरोपी:
विशाल कुमार, उम्र 29 वर्ष, निवासी- भोपाल (मध्य प्रदेश), वर्तमान पता- टिकरापारा (रायपुर)

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button