अजब-गजबघोटालाराजधानी

रायपुर में नक़ली एंकर उत्पादों का बड़ा खुलासा, सुंदरानी इलेक्ट्रिकल पर छापा!

नकली एंकर उत्पादों की जप्ती

तेलीबांधा इलाके में स्थित सुंदरानी इलेक्ट्रिकल पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंकर कंपनी के नकली विद्युत उपकरण का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में दुकान के मालिक ओमप्रकाश सुंदरानी को गिरफ्तार किया गया है।


यह मामला तब सामने आया जब पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर को यह सूचना मिली कि सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एंकर कंपनी की टीम के साथ मिलकर दुकान पर छापा मारा।


जांच के दौरान, दुकान में रखे गए एंकर कंपनी के कई विद्युत उपकरण, जैसे कि थ्री पिन सॉकेट (41 नग), रेगुलेटर (30 नग), और थ्री पिन टॉप (25 नग), नकली पाए गए। इन सभी उत्पादों की कुल कीमत ₹12,000 बताई जा रही है। जब पुलिस ने दुकान मालिक ओमप्रकाश सुंदरानी से इन उत्पादों की खरीद-बिक्री से संबंधित रसीदें मांगी, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।


इसके बाद, पुलिस ने इन सभी नकली उत्पादों को जब्त कर लिया और ओमप्रकाश सुंदरानी के खिलाफ धारा 63 कॉपीराइट एक्ट और धारा 349 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 544/25 दर्ज किया। फिलहाल इस मामले की आगे की जांच जारी है।


यह घटना उन ग्राहकों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो अक्सर ब्रांडेड सामान की तलाश में रहते हैं। नकली उत्पादों का उपयोग न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि इससे शॉर्ट सर्किट या अन्य दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए, हमेशा अधिकृत विक्रेताओं से ही सामान खरीदें और रसीद लेना न भूलें।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button