रायपुर: पत्रकार बहनों ने बांधी CM साय को राखी, जनसेवा के संकल्प को मिली नई शक्ति

रक्षाबंधन का पावन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लिए इस बार और भी खास बन गया। जहां एक ओर उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, वहीं दूसरी ओर पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके जनसेवा के संकल्प को और भी मजबूत कर दिया।
पुलिस लाइन हेलीपैड पर यह सुंदर नजारा देखने को मिला, जब पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को राखी बांधी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी सभी बहनों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए तहे -दिल से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह पवित्र बंधन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। यह क्षण सिर्फ एक राखी बांधने का नहीं था, बल्कि जनसेवा के मार्ग पर मुख्यमंत्री के अटूट संकल्प और प्रगति की कामना का भी प्रतीक बन गया। पत्रकार बहनों द्वारा बांधी गई यह राखी, मुख्यमंत्री श्री साय के लिए जनता से मिले प्यार और विश्वास का एक सुंदर प्रतीक है, जो उन्हें छत्तीसगढ़ के विकास के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।



