नवा रायपुर, अटल नगर
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संवर्ग के 9 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से अस्थायी तौर पर तबादला कर दिया है। ये नियुक्तियाँ अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
जारी आदेश के अनुसार, 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री प्रभात कुमार, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जिला-नारायणपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक (विशेष आसूचना शाखा) पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह, 2020 बैच के कई युवा आईपीएस अधिकारियों को भी नई भूमिकाएं मिली हैं। श्री विकास कुमार, जो सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर थे, उन्हें भी प्रभात कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक (विशेष आसूचना शाखा) पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

- श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे-2020), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा से पुलिस अधीक्षक (रेडियो) बिलासपुर।
- श्री मयंक गुर्जर (भापुसे-2020), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर से सेनानी 15वीं वाहिनी छ.स.बल, बीजापुर।
- श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे-2020), एसडीओपी / अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापपुर से पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर।
- श्री राजनला स्मृतिक (भापुसे-2020), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा से सेनानी 16वीं वाहिनी छ.स.बल, नारायणपुर।
- श्री रॉबिन्सन गुरिया (भापुसे-2020), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग।
- श्री चिराग जैन (भापुसे-2020), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोहला-मानपुर-चौकी से नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग।
- श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भापुसे-2020), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा से सेनानी, 14वीं वाहिनी, छ.स.बल, धनोरा, बालोद।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव डी. एस. ध्रुव द्वारा जारी किया गया है। इन तबादलों को राज्य की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।