स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर न्यायधानी बिलासपुर को राष्ट्रप्रेम की लहर में सराबोर करने की जिम्मेदारी इस बार छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने कंधों पर ली है। शहर में ‘हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए कमल सोनी पूरी तरह सक्रिय हैं और अपनी टीम के साथ मिलकर इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाने में जुटे हैं। कमल सोनी की अगुवाई में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने न केवल व्यापारियों बल्कि शहर के हर नागरिक को इस देशभक्ति के महाअभियान से जोड़ने का बीड़ा उठाया है।
मिशन: ‘हर घर, हर दुकान तिरंगा’
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर का कोई भी कोना तिरंगे की छाया से अछूता न रहे। विशेषकर गोल बाजार और सदर बाजार जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों को तिरंगामय बनाने के लिए वे स्वयं व्यापारियों के बीच जाकर जन-जागरूकता फैला रहे हैं। उनके इस सक्रिय प्रयासों से शहर के व्यापारिक जगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
14 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
14 अगस्त को दो चरणों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी:
- दोपहर 1:00 बजे: कलेक्टर कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शंखनाद होगा, जिसे जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और SSP श्री रजनीश सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
- दोपहर 3:00 बजे: गांधी चौक से निकलने वाली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू करेंगे। सदर बाजार पहुंचने पर कमल सोनी और उनकी पूरी टीम भव्य पुष्पवर्षा के साथ इस यात्रा का स्वागत करेगी।
15 अगस्त: शान से फहराएंगे तिरंगा
15 अगस्त को भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में CSP श्री गगन कुमार (IPS) और विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना सिटी कोतवाली के TI श्री देवेश सिंह उपस्थित रहेंगे।
इस मुहिम को लेकर कमल सोनी का कहना है:
“तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। मेरा लक्ष्य है कि बिलासपुर का हर व्यापारी और हर नागरिक इस स्वतंत्रता दिवस पर गर्व के साथ अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा फहराए। ‘हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा’ का संकल्प हमारा व्यक्तिगत वादा है ताकि हम बिलासपुर को देशभक्ति के रंग में रंग सकें।”
इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए कमल सोनी ने पूरी एसोसिएशन को एकजुट किया है। सचिव श्रीकांत पांडेय, कोषाध्यक्ष रौनक साव, चेयरपर्सन राजेश शाह और कार्यकारी अध्यक्ष अजय सराफ सहित महेश दुबे, सूरज सोनी, नवनाथ आवले और अन्य सदस्यों की पूरी फौज काम कर रही है।




