राजधानीसामाजिक

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने  राज्यपाल  से आज लोकभवन में किया सौजन्य भेंट।


 भेंट के दौरान श्री बेग ने राज्यपाल को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ से हज यात्रा पर गए सभी हज यात्री अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकुशल वापस लौट आए हैं। उन्होंने हज यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए राज्य शासन तथा संबंधित सभी विभागों के सहयोग की सराहना करते हुए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल श्री डेका ने सभी हज यात्रियों के सकुशल लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना श्री अमीर बेग तथा श्री मौलाना हसन अब्बास भी उपस्थित थे।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button