जागरूकतान्यायधानीपुलिसप्रशासन

सावधान! फैक्ट्रियों में लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं: बिलासपुर SSP रजनेश सिंह जी ने सुरक्षा मानकों पर दिए कड़े निर्देश:बिलासपुर

औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते हादसों और श्रमिक सुरक्षा में चूक को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में है। उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह ने औद्योगिक दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फैक्ट्री मालिकों और संचालकों की आपात बैठक बुलाकर कड़े तेवर दिखाए हैं।

सुरक्षा केवल कागजों पर नहीं, धरातल पर चाहिए
सिरगिट्टी, तिफरा, सिलपहरी, बिल्हा और कोनी जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के संचालकों के साथ हुई इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में SSP ने साफ कर दिया कि श्रमिकों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने निर्देश दिया कि फैक्ट्री के भीतर काम करने वाले हर कर्मचारी को हेलमेट, ग्लब्स, जूते और रेडियम जैकेट जैसे अनिवार्य सुरक्षा संसाधन मुहैया कराना अब वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य है।
नशे में काम करने वालों पर ‘ब्रीथ एनालाइजर’ से नजर
कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखने और मानवीय चूक से होने वाली मौतों को रोकने के लिए पुलिस ने एक नया और सख्त कदम उठाया है। अब प्रत्येक उद्योग में ‘ब्रीथ एनालाइजर’ मशीन लगाना अनिवार्य होगा।

  • कोई भी कर्मचारी शराब पीकर काम पर नहीं आ सकेगा।
  • नियमों का उल्लंघन करने वाले और ‘न्यूसेंस’ फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    CCTV और फायर ऑडिट: सुरक्षा का अभेद्य चक्र
    इलाके में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए SSP ने निर्देश दिए हैं कि हर फैक्ट्री में पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) उपलब्ध हों। इसके साथ ही:
  • फैक्ट्री के अंदर, बाहर और मुख्य मार्गों को कवर करते हुए हाई-क्वालिटी CCTV कैमरे लगाए जाएं।
  • एक विशेष गठित टीम द्वारा नियमित ‘सुरक्षा ऑडिट’ किया जाएगा, ताकि किसी भी अनहोनी की गुंजाइश न रहे।
    इन दिग्गजों की रही मौजूदगी
    इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासन और उद्योग जगत के प्रमुख चेहरे शामिल रहे, जिनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह समेत  छत्तीसगढ़ लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री हरीश केडिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार शाह , जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र गांधी, श्री शिवकुमार अग्रवाल, N S राजू, नवनीत अग्रवाल, हनुमंत अग्रवाल, एल एस नायक,  प्रकाश, अंकुर अग्रवाल, विष्णु मुरारका, उपस्थित रहें ।
    पुलिस प्रशासन का यह सख्त रुख न केवल श्रमिकों को एक सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करेगा, बल्कि बिलासपुर के औद्योगिक विकास को भी एक अनुशासित और सुरक्षित दिशा देगा।
Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button