अपराधपुलिसराजधानी

रायपुर में आधी रात ‘रेव पार्टी’ पर पुलिस का धावा: JD फार्म हाउस में शराब और शबाब का शोर, 7 युवतियों समेत 22 रईसजादे गिरफ्तार: देखिए वीडियो

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात फार्म हाउस के भीतर चल रही ‘हुल्लड़बाजी’ और हाई-प्रोफाइल पार्टी पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित ‘जे डी फार्म हाउस’ में पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) और थाना विधानसभा की टीम ने संयुक्त दबिश देकर 15 लड़कों और 7 लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा है।
पुलिस को देख और बढ़ गया ‘नशा’, नहीं मानी समझाइश
सूचना मिली थी कि पिरदा के जे डी फार्म हाउस में तेज म्यूजिक और शोर-शराबे के साथ पार्टी चल रही है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। पुलिस ने जब युवाओं को शांत होने और पार्टी बंद करने की समझाइश दी, तो रईसजादे पुलिस के सामने ही हुल्लड़बाजी करने लगे। माहौल इतना अशांत हो गया कि पुलिस को कड़ा रुख अपनाते हुए सभी 22 आरोपियों को हिरासत में लेना पड़ा।
इन 15 ‘हुल्लड़बाजों’ की हुई गिरफ्तारी (देखें पूरी लिस्ट)
पुलिस ने जिन 15 युवकों को गिरफ्तार किया है, उनमें शहर के अलग-अलग इलाकों के रईसजादे शामिल हैं:

  • देवेन्द्र साहू (27 वर्ष) – निवासी टेकारी, विधानसभा।
  • गौरव जोशी (28 वर्ष) – निवासी चौबे कालोनी, आजाद चौक।
  • वैभव पाठक (20 वर्ष) – निवासी चंगोराभाठा, डी डी नगर।
  • मनीष वर्मा (26 वर्ष) – निवासी मांढर, विधानसभा।
  • निखिल वर्मा (21 वर्ष) – निवासी मांढर, विधानसभा।
  • जय प्रकाश महेश्वरी (19 वर्ष) – निवासी भुरकोनी, विधानसभा।
  • दीपक धीवर (28 वर्ष) – निवासी छपोरा, विधानसभा।
  • विकास दास मानिकपुरी (28 वर्ष) – निवासी गुढियारी।
  • रितिक मिश्रा (25 वर्ष) – निवासी जीवन विहार, तेलीबांधा।
  • रुपेन्द्र सिंह ठाकुर (27 वर्ष) – निवासी प्रोफेसर कालोनी, पुरानी बस्ती।
  • तनजीत प्रित सिंह (22 वर्ष) – निवासी महावीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर।
  • आलोक धर दीवान (25 वर्ष) – निवासी प्रोफेसर कालोनी, पुरानी बस्ती।
  • शिवम आर्या (28 वर्ष) – निवासी जीवन विहार, तेलीबांधा।
  • हरिओम दूबे (26 वर्ष) – निवासी जीवन विहार, तेलीबांधा।
  • देवांश ठाकुर (23 वर्ष) – निवासी सुंदर नगर, डी डी नगर।
    साथ ही पार्टी में मौजूद 07 युवतियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सख्त कार्यवाही की गई है।
    वरिष्ठ अधिकारियों के रडार पर फार्म हाउस पार्टियां
    रायपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर के बाहरी इलाकों और फार्म हाउसों में देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों और शोर-शराबे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button