рдЕрдкрд░рд╛рдзрдкреБрд▓рд┐рд╕рд░рд╛рдЬрдзрд╛рдиреА

ЁЯФк рд╕рдирд╕рдиреАрдЦреЗрдЬ рд╡рд╛рд░рджрд╛рдд: рдмрдВрдж рдврд╛рдмреЗ рдХреЗ рд╕реНрдЯрд╛рдл рдХреНрд╡рд╛рд░реНрдЯрд░ рдореЗрдВ рдорд┐рд▓рд╛ рдЦреВрди рд╕реЗ рд╕рдирд╛ рд╢рд╡, рд╣рддреНрдпрд╛ рдХреЗ рдЖрд░реЛрдк рдореЗрдВ рдорд┐рд╕реНрддреНрд░реА рдЧрд┐рд░рдлреНрддрд╛рд░!

आरंग: नेशनल हाईवे 53 पर स्थित लवली ढाबा (Lovely Dhaba) अब अपनी स्वादिष्ट दाल-रोटी के लिए नहीं, बल्कि एक  हत्याकांड के लिए चर्चा में है। मंगलवार की शाम, ढाबे के स्टाफ क्वार्टर में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस को युवक के माथे पर गहरे चोट के निशान मिले, जिसके बाद तुरंत FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि ढाबा पिछले दो दिनों से बंद था, लेकिन वहां मौजूद एकमात्र व्यक्ति, एक मिस्त्री, ने ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
क्या हुआ उस रात? :-मिस्त्री ने खोला खूनी राज
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर मिस्त्री चुन्नू टंडन (उम्र 35 वर्ष, निवासी महासमुंद) को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में चुन्नू टंडन ने चौंकाने वाला खुलासा किया:

वह जब ढाबे पर आया, तो उसने अज्ञात युवक को स्टाफ क्वार्टर में देखा। जब चुन्नू ने उसे वहां से जाने के लिए कहा, तो दोनों में क्षणिक विवाद हो गया।
गुस्से में आकर, आरोपी चुन्नू टंडन ने लकड़ी के बत्ते से युवक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कौन था मृतक? पुलिस कर रही शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास
मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि वह किसी ट्रक का हेल्पर हो सकता है जो रात गुजारने के लिए जगह ढूंढ रहा था।
पुलिस अब अज्ञात मृतक की शिनाख्त (पहचान) करने के लिए युद्ध स्तर पर पतासाजी कर रही है ताकि उसके परिवार तक खबर पहुंचाई जा सके।
पुलिस ने आरोपी चुन्नू टंडन के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button