рджреБрд░реНрдШрдЯрдирд╛рд░рд╛рдЬрдзрд╛рдиреА
ЁЯТе рдореМрдд рдХреЗ рдореБрдБрд╣ рд╕реЗ рд▓реМрдЯреАрдВ рджреЛ рдорд╣рд┐рд▓рд╛рдПрдБ! рд░рд╛рдпрдкреБрд░ рдХреА рд╣рд╛рдИ-рдкреНрд░реЛрдлрд╛рдЗрд▓ рд╕реЛрд╕рд╛рдЗрдЯреА рдореЗрдВ ‘рдореМрдд рдХреА рд▓рд┐рдлреНрдЯ’ рдХрд╛ рддрд╛рдВрдбрд╡!рджреЗрдЦреЗрдВ рд╡рд┐рдбрд┐рдпреЛ:-
राजधानी की पॉश इंद्रप्रस्थ सोसाइटी फेस 2 में सोमवार रात एक ऐसा हादसा होते-होते टल गया, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। गनीमत रही कि दो महिलाओं की किस्मत ने उनका साथ दिया, वरना एक बड़ा और भयानक मंज़र देखने को मिल सकता था।
सोमवार रात करीब 11 बजे, G ब्लॉक में दो महिलाएँ ऊपर जाने के लिए जैसे ही लिफ्ट का बटन दबाती हैं, तो नीचे आ रही लिफ्ट अचानक बेकाबू हो गई।
- पाँचवी मंज़िल पर ‘ब्लास्ट’: ज़मीन पर आने की बजाय, लिफ्ट तेज़ी से ऊपर गई और पाँचवी मंज़िल पर जाकर झटके से रुकी, जिसके बाद उसमें ज़ोरदार धमाका हुआ!
- ग्राउंड फ्लोर पर गिरा वेट मशीन: हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इससे लगाइए कि लिफ्ट को संतुलित रखने वाला भारी भरकम वेट मशीन (काउंटरवेट) टूटकर धड़ाम से ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा।
यह पूरी घटना उस वक्त हुई जब महिलाएँ लिफ्ट के अंदर जा ही रही थीं। एक सेकंड की देरी और वे सीधे मौत के मुँह में होतीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लिफ्ट का मेंटेनेंस लंबे समय से नहीं हुआ है, जिससे यह ‘मौत की सवारी’ बन चुकी थी।
सवाल: क्या अब भी सोसाइटी प्रबंधन नींद से जागेगा? क्या लिफ्ट का मेंटेनेंस सिर्फ औपचारिकता है?
इस सनसनीखेज हादसे ने हाई-राइज इमारतों में लिफ्ट की सुरक्षा और मेंटेनेंस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या आपकी सोसाइटी में लिफ्ट का मेंटेनेंस ठीक से होता है?





