
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल के तहत 7 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह आदेश महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी किया गया है।
जारी आदेश (क्रमांक एफ 1–3/2025/दो–गृह/भापुसे) के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नांकित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए अनुसार नए पदों पर पदस्थ किया जाता है:
1 श्री मोहित गर्ग, भापुसे (2013) पुलिस अधीक्षक, राजनांदगाव सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर 2 श्री चन्द्रमोहन सिंह, भापुसे (2014) पुलिस अधीक्षक, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर निरीक्षक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर 3 सुश्री अंकिता शर्मा, भापुसे (2018) पुलिस अधीक्षक, सक्ती पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव 4 श्री यदुवल्ली अक्षय कुमार, भापुसे (2018) पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर 5 श्रीमती रत्ना सिंह, भापुसे (2019) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर पुलिस अधीक्षक, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर 6 श्री प्रफुल्ल ठाकुर, भापुसे (2015) सेनानी 4थी वाहिनी, छसबल माना रायपुर पुलिस अधीक्षक, सक्ती 7 श्री पंकज चन्द्र, भापुसे सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगी कोरबा पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और आदेशानुसार, यह आदेश सचिव, गृह (पुलिस) विभाग, हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया है।


