अजब-गजबअपराधपुलिस

राजधानी में क्राइम ब्रांच का सिपाही बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, 5 लाख रुपए की कर रहा था मांग

गिरफ्तार आरोपी


रायपुर। क्राइम ब्रांच के नाम पर लोगों से उगाही करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी आशीष घोष उर्फ आशीष शर्मा भाठागांव का रहने वाला है, जो खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर कारोबारियों को धमका रहा था। हाल ही में उसने एक कारोबारी से 5 लाख रुपये की मोटी रकम मांगी थी।


यह पूरा मामला तब सामने आया जब आरोपी आशीष घोष जेल रोड स्थित एक होटल में पहुंचा। वहाँ उसने कुछ लोगों को डराते हुए कहा कि ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुई नव्या मलिक ने पूछताछ के दौरान उनका नाम लिया है। उसने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उनसे 5 लाख रुपये देने की मांग की।


होटल प्रबंधन को तुरंत उसकी हरकतों पर शक हुआ और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए होटल के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह से खुद को पुलिस अधिकारी बताकर वसूली की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button