अपराधराजधानी

₹66 लाख की धोखाधड़ी! सरकारी जमीन बेचकर रातों-रात लखपति बना ‘ठग’ जमीन दलाल गिरफ्तार

रायपुर: सरकारी जमीन को अपना बताकर बेच देने वाले एक बड़े जमीन दलाल को अभनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दलाल ने ₹66 लाख से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी, पुनाराम साहू, ने एक शख्स की सरकारी जमीन को, जो भूदान योजना के तहत मिली थी, धोखे से दूसरे व्यक्ति को बेच दिया।


आरोपी ने पूरी डील के लिए फर्जी दस्तावेज़ तैयार किए और दोनों पक्षों को झांसे में रखा। उसने पीड़ित, जगन्नाथ विश्वकर्मा से कहा कि वह जमीन खरीदकर उसमें सुधार करवाएगा, लेकिन उसने सीधे जमीन को ही बेच दिया और पूरे ₹66,84,000 अपनी जेब में डाल लिए। इस धोखाधड़ी में उसने लखन साहू नामक व्यक्ति को फंसाया और उसके परिवार के नाम से जमीन की रजिस्ट्री करा दी।


पुलिस ने बताया कि पुनाराम साहू पहले भी इस तरह की कई धोखाधड़ी में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज हैं। अभनपुर थाने में उसके खिलाफ धारा 420, 120बी, 467, 468 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button