छत्तीसगढ़न्यायधानीयातयात

बिलासपुर में यातायात पुलिस का कड़ा रुख: अनाधिकृत पार्किंग पर ‘व्हील लॉक’ और ‘लिफ्टर’ की कार्रवाई


बिलासपुर, 08 जुलाई 2025:

बिलासपुर में सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में, उन वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है जो नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर यातायात बाधित कर रहे हैं।
शहर के व्यस्ततम मार्गों पर अक्सर देखा जाता है कि वाहन चालक अपने दोपहिया और चार पहिया वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं, जिससे न केवल यातायात में बाधा आती है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी समस्या से निपटने के लिए, यातायात पुलिस अब ऐसे वाहनों पर व्हील लॉक लगा रही है और कार लिफ्टर तथा बाइक लिफ्टर का इस्तेमाल कर वाहनों को यातायात मुख्यालय लाकर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
यातायात पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर अवैध पार्किंग की जा रही है। ऐसी अवैध पार्किंग से न केवल जाम लगता है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का भी एक प्रमुख कारण बनती है, जिससे आम नागरिकों की जान को खतरा हो सकता है।
आज, देवकीनंदन चौक से शनिचरी और शहर के कई अन्य क्षेत्रों में पैदल गश्त कर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर विशेष कार्रवाई की गई। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, डीएसपी शिव चरण सिंह परिहार, टैंगो सईद अख्तर सर, टैंगो नवीन देवांगन, एएसआई धनेश साहू, एएसआई अभय खलखो और अन्य स्टाफ सदस्य शामिल थे।
यातायात पुलिस बिलासपुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर चलते समय हमेशा यातायात नियमों और संकेतों का पालन करें। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने से यातायात सुचारू बना रहेगा और सभी के लिए आसान, सुव्यवस्थित और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button