रायपुर, छत्तीसगढ़: पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए, छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने 24 उप निरीक्षकों का अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक विभिन्न जिलों और इकाइयों में तबादला कर दिया है। इस फेरबदल से पुलिस प्रशासन में नई व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी।
जारी आदेश के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक दक्षता और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची और उनकी नवीन पदस्थापना इस प्रकार है:


- श्री गिरधारी साव: जिला बिलासपुर से जिला रायगढ़
- श्री अमृतलाल साहू: जिला रायगढ़ से जिला बिलासपुर
- श्री दयालू राम साहू: जिला नारायणपुर से जिला कांकेर
- श्री उत्तम कुमार साहू: जिला रायपुर से जिला कबीरधाम
- सुश्री तेजश्वरी स्वर्णकार: जिला कोरिया से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
- श्री रमाशंकर तिवारी: जिला रायपुर से जिला बिलासपुर
- श्रीमती शांता लकड़ा: जिला कबीरधाम से अअवि, पु.मु., छ.ग., नवा रायपुर
- श्रीमती शालिनी वर्मा: अअवि, पु.मु., छ.ग., नवा रायपुर से जिला कबीरधाम
- श्रीमती दिव्या शर्मा: जिला रायपुर से जिला कबीरधाम
- श्री राजेश तिवारी: जिला कोरिया से जिला सरगुजा
- श्री ए. शिवाजी: जिला कांकेर से जिला बस्तर
- श्री हेतराम सिदार: जिला रायपुर से गैर जिला बल रायगढ़
- श्री विनोद शर्मा: जिला धमतरी से जिला महासमुंद
- श्री रोशन बघेल: जिला कबीरधाम से जिला दुर्ग
- श्री व्यास सिंह परमार: जिला रायपुर से जिला कबीरधाम
- श्री अशोक कुमार मिश्र: जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जिला रायपुर
- श्री रामकुमार जैन: जिला बिलासपुर से जिला दंतेवाड़ा
- सुश्री प्रमिला नागे: जिला बीजापुर से जिला दंतेवाड़ा
- श्री घनश्याम नेताम: जिला दुर्ग से जिला कांकेर
- श्री रामप्रताप साहू: जिला कोरिया से जिला सूरजपुर
- श्री राजेश कुमार: जिला राजनांदगांव से जिला दंतेवाड़ा
- श्री विक्रांत सुरेश कुमार सिंह: जिला राजनांदगांव से अअवि, पु.मु., छ.ग., नवा रायपुर
- श्री सुरेश कश्यप: जिला कबीरधाम से जिला मुंगेली
- श्री दादूरैया सिंह: जिला कोरबा से जिला जांजगीर-चांपा
इन तबादलों से विभिन्न जिलों की पुलिस व्यवस्था में कुछ नए चेहरे और कार्यप्रणाली देखने को मिलेगी। अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।