प्रशासनसारंगढ़- बिलाईगढ़

सारंगढ़ के” लोचन प्रसाद पांडेय” महाविद्यालय में गुंजा ‘कोई मतदाता छूटे ना’ का संदेश

युवाओं को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद में प्रत्येक नागरिक और युवा की भागीदारी सर्वोपरि है। इसी सोच को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में वृहद मतदाता जागरूकता (SVEEP) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘कोई मतदाता छूटे ना’ के संकल्प पर छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया में निष्पक्ष और सक्रिय सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई गई। इसी तरह नए पंजीकृत युवा मतदाताओं को डिजिटल ई-एपिक (e-EPIC) की प्रतियां वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
रंगोलियों में झलकी लोकतांत्रिक ताकत,
18 की उम्र में मताधिकार मिलना जीवन का अहम पड़ाव:-
       महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए मतदान के महत्व को रेखांकित किया। ‘मेरा वोट मेरी ताकत’ और ‘वोट फॉर बेटर इंडिया’ जैसे विषयों पर बनाई गई मनमोहक रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।  इस अवसर परछात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर पहला वोट देना प्रत्येक युवा के जीवन की एक ऐतिहासिक उपलब्धि होती है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का दायित्व है। जब एक युवा जागरूक होता है, तो वह पूरे समाज को सही दिशा दिखाता है।उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं शत-प्रतिशत मतदान करें, बल्कि अपने परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी मताधिकार के प्रति प्रेरित करें।
प्रारूप-6 के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील:-
       आगामी नगरीय निकाय चुनावों एवं निर्वाचन आयोग की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके ऐसे सभी युवा जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे प्रारूप-6 (Form 6) के माध्यम से त्वरित पंजीयन कराएं। जिले में बीएलओ (BLO), एसडीएम एवं तहसीलदारों के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है।
        उन्होंने कॉलेज के निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) की गतिविधियों की विशेष प्रशंसा की और कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में निर्वाचन आयोग की गतिविधियों और मतदान सुधारों की प्रामाणिक जानकारी समाज तक पहुँचाने में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है।

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button