न्यायधानीपुलिस

‘कैमरा कहाँ है, सब पता है!’: इंदु इमैजिका कॉलोनी में नकाबपोश चोर गैंग का खौफ, लाचार पुलिस और दहशत में कालोनी वासी(देखिये CCTVवीडियो)(चकरभाठा)

छतौना (चकरभाठा): बेखौफ कदम, ढके हुए चेहरे और वारदात को अंजाम देने का वही पुराना ढर्रा…। चकरभाठा थाना क्षेत्र के छतौना गांव स्थित ‘इंदु इमैजिका कॉलोनी’ में एक बार फिर चोरों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। बीते 10 जुलाई की रात 4 से 6 नकाबपोश चोरों के गिरोह ने जिस सफाई से कॉलोनी में घुसपैठ की, उसने हर किसी को सन्न कर दिया है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फुटेज देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों को कॉलोनी के चप्पे-चप्पे और वहां लगे कैमरों की सटीक लोकेशन पहले से पता थी।उन्होंने कैमरे को भी तोड़ने की कोशिस किया।

वही पुराना पैटर्न, वही पुलिसिया नाकामी!

हैरानी की बात यह है कि इंदु इमैजिका में इस तरह के पैटर्न पर चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ठीक इसी अंदाज़ में चोरी की घटना हो चुकी है और उस वक्त भी सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन पुलिस की ढिलाई और लचर कार्यवाही का ही नतीजा है कि बेखौफ अपराधियों के हौसले पस्त होने के बजाय दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं।

“चेहरे साफ नहीं दिख रहे” – रटा-रटाया जवाब!

कॉलोनीवासी जब अपनी जान और माल की सुरक्षा की गुहार लेकर चकरभाठा पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्हें वही पुराना और रटा-रटाया जवाब मिला— “सीसीटीवी में चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं।”
पुलिस की इस निष्क्रियता से ग्रामीणों और कॉलोनी के निवासियों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए बहानों का सहारा ले रही है।

आज चोरी… कल कहीं डकैती न बन जाए!

4 से 6 की संख्या में नकाबपोश गिरोह का इस तरह खुलेआम घूमना किसी बड़े खतरे की घंटी है। कॉलोनीवासियों का डर जायज है— जो गिरोह आज चोरी के इरादे से 4-6 की टोली में घुस रहा है, कल को वही किसी बड़ी डकैती या जानलेवा हमले की वजह बन सकता है!
अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस किसी बड़े हादसे या अनहोनी का इंतजार कर रही है, या फिर इस संगठित गिरोह को सलाखों के पीछे धकेल कर इंदु इमैजिका के लोगों को खौफ के इस साये से निजात दिलाएगी?

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button