

नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने नए साल से पहले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने 16 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, अब ये अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक (DSP) से पदोन्नत होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के रूप में अपनी सेवाएँ देंगे।
विभागीय पदोन्नति समिति की मुहर
अटल नगर (नवा रायपुर) स्थित मंत्रालय से जारी इस आदेश के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में अधिकारियों के काम और वरिष्ठता की समीक्षा के बाद समिति ने पदोन्नति की अनुशंसा की थी। छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालक सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के तहत इन अधिकारियों को ‘स्थानापन्न’ रूप से नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची में वरिष्ठ नाम शामिल हैं। नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं:
- श्री रितेश चौधरी
- श्री जितेन्द्र कुमार खुंटे
- श्रीमती अंजली नाग (गुप्ता)
- श्री कर्ण कुमार उके
- श्री मनोज कुमार ध्रुव
- श्री पुष्पेन्द्र नायक
- श्री मनोज तिर्की
- श्रीमती सारिका वैद्य
- सुश्री निधि नाग
- श्री कपिल चन्द्रा
- श्री अविनाश कुमार मिश्रा
- श्री ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी
- श्री योगेश कुमार साहू
- श्री मयंक तिवारी
- सुश्री रश्मीत कौर चावला
- श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा
1 जनवरी से प्रभावी होगा आदेश
यह आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इन सभी अधिकारियों के नवीन पदस्थापना (Posting) आदेश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे। वर्तमान में यह पदोन्नति राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान के तहत की गई है।
उप सचिव रामप्रसाद चौहान द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि गृह मंत्री के विशेष सहायक, पुलिस महानिदेशक (DGP) और संबंधित विभागों को भेज दी गई है।


