
बिलासपुर, छत्तीसगढ़: इस स्वतंत्रता दिवस पर, जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा होगा, बिलासपुर में पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन एक अनूठी पहल के साथ शिक्षा की अलख जगाने जा रहा है। फाउंडेशन के ‘ज्ञान सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम के तहत, 17 बैगा जनजाति की बच्चियों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाया जाएगा, जिससे उन्हें सही मायने में शिक्षा की आज़ादी मिल सके।
यह एक ऐसा कदम है जो इन बच्चियों के जीवन में नया सवेरा लाएगा और उन्हें अपने सपनों को पंख देने का अवसर देगा। शिक्षा के इस महती उद्देश्य के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्ति अपनी उपस्थिति से हौसला बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम का विवरण:
- मुख्य अतिथि: श्री सुशांत शुक्ला (विधायक – बेलतरा)
- विशिष्ट अतिथि: श्री सुशील अग्रवाल एवं श्री विजय अग्रवाल
- विशेष अतिथि: श्रीमती आशा अग्रवाल एवं श्रीमती पूनम श्रीवास्तव
- अध्यक्ष: श्रीमती पायल लाठ
- दिनांक: 14 अगस्त 2025
- समय: सुबह 10:00 बजे
- स्थान: मोहंती गर्ल्स स्कूल, कंपनी गार्डन के पास
पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल इन बच्चियों के भविष्य को संवारेगा बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व और वंचितों को मुख्यधारा में लाने की प्रेरणा भी देगा। आइए, इस पुनीत कार्य के साक्षी बनें और इन बच्चियों के “ज्ञान सपनों की उड़ान” में अपना सहयोग दें।




