अपराधराजधानी

रायपुर में सूने मकान में चोरी की कोशिश नाकाम: पड़ोसी की सजगता और पुलिस की मुस्तैदी से 3 रंगे हाथ गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित शिव विला कॉलोनी में बीती रात पुलिस की त्वरित कार्यवाही और एक सतर्क पड़ोसी की सजगता से चोरी की एक बड़ी वारदात होने से बच गई। डायल-112 और थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके की घेराबंदी कर एक बालिग आरोपी सहित 2 नाबालिगों को ताला तोड़कर चोरी करते रंगे हाथ धर दबोचा।

पड़ोसी की सतर्कता ने बिगाड़ा चोरों का खेल:- मकान मालिक महिला अपने घर पर ताला लगाकर किसी काम से महासमुंद गई हुई थीं। 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाने की नीयत से प्रवेश किया। मकान के मुख्य दरवाजे और अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया गया था। इसी दौरान आसपास संदिग्ध हलचल देखकर एक जागरूक पड़ोसी ने बिना देरी किए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ा:- सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर पुलिस और डायल-112 की टीम ने शिव विला कॉलोनी पहुंचकर मकान को चारों तरफ से घेर लिया। अंदर दाखिल होते ही पुलिस ने चोरी का प्रयास कर रहे 3 लोगों को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों में:

  • दीपक देवार (18 वर्ष), निवासी – यादव होटल के सामने, अमलीडीह चौक, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर।
  • 02 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)।

मामला दर्ज, वैधानिक कार्यवाही जारी :-प्रार्थिया की शिकायत पर थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 296/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3), 305 और 62 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

नागरिकों के लिए जरूरी सीख और सुरक्षा टिप्स

  • सतर्क पड़ोसी, सबसे बड़ा सुरक्षा कवच: इस घटना ने साबित कर दिया कि पड़ोसियों की सतर्कता किसी भी अपराध को रोक सकती है। अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते ही तुरंत एक्शन लें।
  • घर से बाहर जाते समय सूचना दें: यदि आप कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं, तो अपने भरोसेमंद पड़ोसी या स्थानीय पुलिस थाने को जरूर सूचित करें।
  • आपातकालीन नंबर याद रखें: किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दें। समय पर मिली सूचना ही बड़े नुकसान को बचा सकती है।
Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button