राजनांदगांवसाइबर क्राइम

राजनांदगांव में महिला की नग्न फोटो पति और परिचितों को भेजने वाला शेख अरबाज गिरफ्तार, आईफोन जप्त

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सोशल मीडिया के जरिए एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और उसकी न्यूड फोटो वायरल करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न सिर्फ पीड़िता की तस्वीरों को उसके पति और परिचितों को भेजा, बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया कीमती आईफोन (Apple Mobile) भी जप्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला राजनांदगांव के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने 26 जून 2026 को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि गौरी नगर निवासी शेख अरबाज (पिता शेख ईशाक, उम्र 22 साल) ने 15 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए उसकी न्यूड फोटो उसके पति और अन्य परिचितों को भेजकर वायरल कर दी थी। जब पीड़िता के पति ने इस बात का विरोध किया और आरोपी को समझाने की कोशिश की, तो आरोपी शेख अरबाज ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई

महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 323/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78, 351 (3) और आईटी एक्ट की धारा 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म, भेजा गया जेल

पुलिस टीम ने गौरी नगर (महादेव नगर, वार्ड नंबर 14, ओ.पी. चिखली) में दबिश देकर आरोपी शेख अरबाज को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी सराहनीय और त्वरित कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) नंदनी ठाकुर और थाना स्टाफ की मुख्य भूमिका रही

Join Dainik Bodh Whatsapp Community

Related Articles

Back to top button